Akhilesh Sundriyal
8 months 3 weeks ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी सादर प्रणाम I मै पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड से हूँ , मै बीजेपी का बचपन से सिपाही हूँ , सरकार की सड़क, बिजली , जल की सभी सुविधाएं तो काफी हद तक सही हो गयी है , लेकिन सबसे खतरे वाली बात ये है कि हमारे पूरे जिले में हर गाँव में जंगली जानवर खासतौर पर बाघ , तेंदुआ, भालू हर समय घर तक हमला करने पंहुच जा रहे हैं जिससे एक डरावनी हालत हो गयी है . उत्तराखंड पहले ही पलायन कि मार झेल रहा है, उसमे अब कुछ बचे कूचे बुजुर्ग लोग ही रह गए है , वे भी डर के माहौल में जी रहे हैं I रोजाना किसी न किसी घर गाओं से एक बुरी खबर आ जाती है , जिसको देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है आगामी 5 वर्षों में पूरा गढ़वाल डर के मारे खाली न हो जाय I सुझाव : हमारे इलाके से सभी खतरनाक जंगली जानवरों को सीधे जिम कार्बेट पार्क में छोड़ दें तो पर्यटक भी खुश हो जाएंगे , क्योंकि मै कई बार जिम कॉर्बेट पार्क गया लेकिन कभी कोई जानवर नज़र नहीं आया , लेकिंग मेरे गांव में जब मर्जी चले जाओ कहीं न कहीं बीच रास्ते में और रात को तो सीधा घर के पास ही बाघ तेंदुआ भालू डेरा दाल देता है I अतः आपसे ही अब कुछ उम्मीद बंधी है
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam