माननीय प्रधानमंत्री जी नमस्ते ,
आज संविधान दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
मैं प्राथमिक शिक्षक हूं। अपने कामों में बहुत ही लगन से कार्य करता हूं।उसी कार्य को देखते हुए मुझे जनशिक्षक का कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई। जिसे मैं अपने बड़े ही शौक से करता रहा हूं। मैंने 4 वर्ष तक जनशिक्षक का कार्य किया है। जिसके लिए मुझे बीच-बीच में CEO जनपद पंचायत के माध्यम से प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित भी किया गया है।
मुझे जो भी दायित्व दिया जाए बहुत खुशी होती है।
परंतु अभी -अभी एक माह पहले जनशिक्षक के कार्य से मुझे कार्य मुक्ति दी गई, तो मुझे थोड़ी निराशा हुई। अब मैं पुनः बच्चों के बीच में आ गया हूं। धन्यवाद
नमस्ते श्री नरेन्द्र मोदी जी
“मैं Mann Ki Baat में प्रधानमंत्री जी से आग्रह करता हूँ कि वे देशभर के युवाओं के लिए ‘Youth for Clean Tech & Skill India Mission’ पर संदेश दें। आज का युवा न केवल तकनीक से जुड़ा है, बल्कि पर्यावरण के प्रति भी जागरूक है। यदि हर छात्र एक नया कौशल सीखे जैसे AI, coding, robotics या green technology और साथ-साथ e-waste कम करने, पानी बचाने तथा स्थानीय विरासत की रक्षा करने का संकल्प ले, तो 2047 तक भारत को Viksit Bharat बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है। इस तरह का अभियान पूरे देश में नवाचार, जागरूकता और राष्ट्रनिर्माण की नई ऊर्जा ला सकता है।
धन्यवाद
माननीय प्रधानमंत्री जी, सादर नमस्ते।
आज सुबह मैं स्कूली बच्चों की महंगी किताबों और महंगे ड्रेस से बचाव संबंधित लघु विचार आपसे साझा करना चाहता हूं और ये परेशानी मैने भी बचपन में झेली है।
स्कूली बच्चों के अगले कक्षा में जाने पर किताबें जमा करने की व्यवस्था होनी चाहिए, फिर वही किताब पिछली कक्षा के गरीब बच्चों को उचित कीमत पर देने की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे गरीब परिवारों की बजट पर बोझ नहीं पड़ेगी और पेड़ों की कटाई भी कम होगी। जिससे पर्यावरण का भी बचाव होगा।
साथ ही स्कूल ड्रेस भी सिंपल और यूनिफॉर्म होनी चाहिए। जो स्कूल पैसों के लालच में नए किताबों और महंगे ड्रेस को अनिवार्य बनाते हैं, उन स्कूलों की जांच पड़ताल कर पनिशमेंट के रूप में महंगी किताबों और ड्रेसों का खर्च उन्हीं से वहन करवाना चाहिए। याद रहे कि स्कूल बच्चों को विद्या देने की जगह है, किताब और कपड़े (महंगी ड्रेस) बेचने की दुकान नहीं।
बच्चे देश के भविष्य है। महंगे ड्रेस और किताबों के पैसों के अभाव में इनकी पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। क्योंकि ये चमकेंगे, तभी तो देश का भविष्य चमकेगा।
सधन्यवाद।
जय हिन्द।
Namaste Modiji,
My name is Deepika studying in 8th grade. Due to some system error, I am unable to put my thoughts here. I am attaching the same and hoping that you will be able to read it.
Thank you,
Deepika
* ST - 70% and SC,OBC and Other 30% People Live TSP Area of Rajasthan.
* ST - 45% , SC - 5% and General - 50% Reservation have in TSP Area of Rajasthan.
Q. Why OBC Reservation not Have in TSP Area of Rajasthan?
* MP - All ST, MLA - All ST, Panchayati Raj - All ST Reservation have in TSP Area of Rajasthan.
Q. Why OBC and General MLA, MP, Panchayati Raj Candidate not Have in TSP Area of Rajasthan.
Q. Why All ST Sarpanch in Gram Panchayat of TSP Area Rajasthan ?
* SC, OBC and General Population 50% Above in Some Gram Panchayat of TSP Area Rajasthan.
* ST Population 50% in Some Gram Panchayat.
Please Panchayati raj act 73 Compulsory in TSP Area of Rajasthan for SC, OBC and General Population.