PoojaKejriwal
7 months 3 weeks ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
मैं पूजा केजरीवाल, झारखंड के दुमका की निवासी हूँ। मोदी जी, कार्यस्थल पर कई महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पेट में बहुत दर्द होता है, लेकिन हर बार ऑफिस में मासिक धर्म की छुट्टी के लिए आवेदन करने में समस्या आती है।भारत के कई राज्यों में मासिक धर्म के लिए महिलाओं को विशेष अवकाश दिया जा रहा है, लेकिन यह तेलंगाना राज्य में नहीं हैमेरा आपसे निवेदन है कि मासिक धर्म अवकाश के लिए एक विशेष कानून लाया जाए, जिसके तहत भारत में कार्यरत हर महिला को मासिक धर्म के दौरान अवकाश दिया जाए। अगर यह प्रावधान आ गया तो महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी।
धन्यवाद।
Like
(3)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam