Anuj Singh
7 months 4 weeks ago
भारत एक ऐसा देश है जहाँ करोड़ों लोग प्रतिदिन मेहनत करके अपनी आजीविका चलाते हैं। दिहाड़ी मजदूर, छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले, ग्रामीण महिलाएँ और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक—ये सभी देश की अर्थव्यवस्था की नींव हैं। इसके बावजूद, आज भी देश का एक बड़ा वर्ग आर्थिक सुरक्षा और नियमित बचत से वंचित है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने करोड़ों गरीब नागरिकों को पहली बार बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा। यह योजना वित्तीय समावेशन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए यह अनुभव सामने आता है कि खाता होने के बावजूद नियमित बचत की आदत और सुविधा अभी भी कमजोर है।
इसी समस्या के समाधान के रूप में “प्रधानमंत्री जन-धन गुल्लक योजना” का यह जन-चर्चा प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा रहा है।
mygov_176588911678866011.pdf
Like
(4)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam