subhash chandra jha
7 months 5 days ago
विषय :
ग्रामीण रोजगार एवं किसान समृद्धि हेतु कृषि-आधारित उद्योगों का पुनरुद्धार
संदेश:
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
सादर प्रणाम।
आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप एक विनम्र विचार साझा करना चाहता हूँ। बिहार जैसे कृषि-प्रधान राज्यों में बंद अथवा बीमार पड़ी चीनी मिलों एवं अन्य कृषि-आधारित उद्योगों का पुनरुद्धार किसानों की आय में वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार सृजन तथा इथेनॉल मिश्रण एवं नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
यदि इस दिशा में स्पष्ट नीतिगत मार्गदर्शन, समयबद्ध प्रक्रियाएँ तथा संस्थागत सहयोग उपलब्ध हो, तो अनुभवी पेशेवर एवं उद्यमी अपने ज्ञान और अनुभव के माध्यम से इन परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पुनर्जीवित करने हेतु सकारात्मक योगदान देने को तत्पर हैं।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व में यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान कर सकती है।
सादर,
सुभाष झा
7085055794
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam