KalamSingh
5 months 1 day ago
जय हिंद सर
में कलम सिंह रावत उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले के जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र से संबंध रखता हूं तथा वर्तमान में CRPF जैसे सम्मानित बल में अपनी सेवाएं 2003 से प्रदान कर रहा हु ! आपके द्वारा चलाया गया यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय एवम् ऊर्जावान है तथा आपके नेतृत्व में हमारा भारत प्रगति के पथ पर है
श्रीमान जी में जनजाति क्षेत्र से होने एवं एक देश का सच्चा नागरिक होने के नाते आपके समक्ष एक छोटी सी मांग रख रहा हूं मुझे पूर्ण विश्वास है आप जरूर इस पर गौर करेंगे
श्रीमान जी बहुत लंबे समय से देश के किसी भी प्रधानमंत्री या अन्य केंद्रीय मंत्री द्वारा जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र में यात्रा नहीं की गई जिस कारण हमारा यह क्षेत्र विकास से बहुत बहुत ज्यादा अछूता रह गया है आज तक भी हमारे क्षेत्र में स्वास्थ्य एवम् शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है जिस कारण पलायन करने पर ग्रामीण युवा मजबूर हुआ है श्रीमान यह क्षेत्र सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं
आप तो सदैव बॉर्डर जिलों को प्रथम जिला मानते है तो फिर यह क्षेत्र आपके संज्ञान में क्यों नहीं आ पाया श्रीमान ?
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam