RamSinghBouddh
5 months 6 days ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपके द्वारा मन की बात कार्यक्रम में प्रशंसा प्राप्त रेडियो संग्रहालय ने विश्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक में स्थान बनाया है । ये संग्रहालय अब दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो संग्रहालय है । इस संग्रहालय का बीबीसी लन्दन,अमरीका,ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, अरब देश इत्यादि दुनियाभर के 150 से ज्याद मीडिया संस्थान ने संज्ञान लिया है ।
हम सभी ग्रामीण व शहरी रेडियो प्रेमियों का आपसे विनम्र निवेदन है कि 18 मई विश्व संग्रहालय दिवस पर इसका संज्ञान लेने का कष्ट करें साथ ही रेडियो के सबसे बड़े संग्रहालय से रेडियो के सबसे बड़े कार्यक्रम मन की बात का आगामी एपिसोड प्रत्यक्ष आकर करने का कष्ट करें , आपके अवलोकन के लिए आपके स्वागत के लिए हम सभी रेडियो प्रेमी हृदय की गहराइयों से आपके हमेशा अनुग्रही बने रहेंगे ।
आदरणीय मेरी उम्र 70 वर्ष है, उत्तर प्रदेश अमरोहा जिले के छोटे से कस्बे गजरौला में स्थित इस संग्रहालय ने विश्व स्तर पर पहचान बनाई है,हमें पूर्ण विश्वास है कि आप हम सभी नागरिकों के इस निवेदन पर अवश्य विचार करेंगे ।
धन्यवाद , जय हिंद वंदे मातरम।
mygov_1773584403123111751.pdf
Like
(6)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam