Anup Kumar Roy
3 months 1 min ago
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,
सादर प्रणाम।
मैं अनूप कुमार राय, एक आम आदमी, देश का नागरिक, जिला पूर्व बर्धमान, बर्धमान, पश्चिम बंगाल से हूँ। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आपसे बंगाल की पीड़ा साझा करना चाहता हूँ।
महोदय, ममता दीदी के 15 साल के शासन में बंगाल की जनता बहुत परेशान है। केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाएं - आयुष्मान भारत, PM आवास योजना, जल जीवन मिशन - यहाँ आम लोगों तक नहीं पहुंच पाई। बंगाल को इन सुविधाओं से वंचित रखा गया।
दुख की बात ये भी है कि जब दीदी रेल मंत्री थीं, तब बंगाल के बेरोजगार नौजवान रेलवे की नौकरी के लिए तरसते रहे। भर्ती नहीं निकली। लेकिन उसके बाद जब लालू प्रसाद यादव जी रेल मंत्री बने, तो बिहार के हजारों युवाओं को रेलवे में नौकरी मिली। ये सबको पता है। बंगाल का युवा आज भी बेरोजगार है।
सबसे बड़ी तकलीफ ये है कि हमारा राज्य हर जगह कटमनी से परेशान है। हर सरकारी काम में घूस मांगता है। जन्म प्रमाणपत्र से लेकर जमीन के कागज तक, बिना पैसे दिए कुछ नहीं होता। पूरा बंगाल का माहौल खराब हो रखा है। बंगाल का हर नागरिक आज डर और परेशानी में जी रहा है।
Like
(1)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam