SantoshKumarSingh
3 years 10 months ago
माननीय प्रधानमंत्री जी सादर नमस्कार,
सर मै एक MNC में Solution Architect के पद पर कार्यरत हू। सर मै आपका ध्यान उत्तर प्रदेश के गावो के तरफ ले जाना चाहता हूँ जहा पर लोगो को सरकार की योजनाओ का सम्पूर्ण लाभ अभी भी नहीं मिल रहा है जिसका मुख्य कारण जागरूकता और सूचनाओं का अभाव है ।
सर मुझे लगता है की Information Technology के माध्यम से हम इस कमी को पूरा कर सकते है जिसके क्रियान्वयन के लिए बृहत पैमाने पर योजना बनाने की आवश्यकता है।
इसी क्रम में रोजगार देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है जिसके लिए हमें माइक्रो लेवल पे योजना बनाने की आवश्यकता है, और मुझे लगता है कि इसको भी हम एक सतत प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
अगर आपसे मिलने का मौका मिले तो मै अपनी योजनाओ को बिस्तार से आपके सामने प्रस्तुत कर सकता हूँ।
धन्यवाद,
संतोष सिंह
Like
(7)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam