PANKAJ SOLANKI
3 years 5 months ago
बीजेपी की सरकार आम जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर कतई ध्यान नहीं दे रही। सरकार अन्धी, गूंगी,बहरी बनकर तमाशा देख रही है। पिछले 12 साल से सहारा इंडिया, पिछले 10 साल से PACL, और 4.5 साल से आदर्श क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी के अलावा और भी बहुत सी कम्पनियां है जिनको सरकार ने जांच के नाम पर बन्द कर दिया। इन संस्थाओं में देश के 20 करोड़ लोगों की खून पसीने की कमाई फंस गई और लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया। उनमें से हजारों लोगों ने आत्महत्या तक कर ली पर सरकार पर जूं तक नहीं रेंग रही।
ऐसी संस्थाओं में देश की जनता का पैसा फंस गया। सरकार को जनता के हित के बारे में भी सोचना चाहिए।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, क्या यही चौकीदारी है कि देश के लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया, जिनमे से हजारों ने आत्महत्या करके अपने जीवन की पीड़ा को खत्म कर दिया। आप कैसी चौकीदारी कर रहे हैं कि करोड़ों लोग अपने ही पैसे को पाने के लिए तरस रहे हैं। धन्य हैं आप और आपकी सरकार।
अगर इसका शीघ्र हल नहीं निकाला तो आने वाले सभी चुनावों में देश की 20 करोड़ जनता अपने मताधिकार का प्रयोग *नोटा* का बटन दबा कर करेगी। 👍🏼
Like
(9)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam