Yash Rawat
3 years 6 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदयजी आपको हृदय से नमस्कार,
माननीय महोदय,
मेरा धार जिला मध्यप्रदेश का अनुसूचित जनजाति क्षैत्र होकर भील जनजाति बहुल है और मुझे भी भील जनजाति में जन्म लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं शासकीय मॉडल स्कूल धार में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हुं। परिवार की स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजुद डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत सीएससी ओलम्पियाड प्रतियोगिता में मुझे राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त होने से मुझे एक टेबलेट पुरस्कार में प्राप्त हुआ। इस टेबलेट की सहायता से मैं पढाई के साथ-साथ डिजिटल इंडिया पोर्टल पर प्रसारित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबधित अधिेकांश गतिविधियों में भाग लेता रहता हुं। जिससे मुझे तकनीकि एवं व्यावहारिक ज्ञान लगातार प्राप्त होता रहता है। अत: आप मन की बात कार्यक्रम में मेरा उल्लेख करेंगें तो अन्य बच्चों एवं युवाओं को भी प्रेरणा मिल सकती है।
Like
(10)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam