SUNILKUMAR
3 years 7 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय जी,
मेरा नाम सुनील कुमार है और मैं हरियाणा राज्य के एक छोटे से गांव में रहता हु और एक मध्यम वर्गीय परिवार से हूं। मेरे पिताजी एक निजी हॉस्पिटल में सामान्य कर्मचारी के रूप में काम करते है और हमारा पालन पोषण करते हैं। ओर अब मैं अपने सपनो को पूरा करने के लिए सरकारी नोकरी की तैयारी कर रहा हु। पिछले महीने मेने एक एग्जाम पास किया और अंतिम समय पर मुझे दस्तावेज जांच के दौरान बाहर निकाल दिया गया । वजह एक ओबीसी दस्तावेज था जो की उप तहसीलदार साहब द्वारा जारी किया गया था , परन्तु डिपार्टमेंट वालो ने उसे अस्वीकृत माना ओर मुझे निकाल दिया । मेने अपनी तहसील में जाके तहसीलदार साहब द्वारा पुनः जाति परमाण पत्र बनवाने की अपील की परंतु उन्होंने मेरा कार्य करने से मना कर दिया और बोले ये हमारा काम नहीं है। मैं पिछले काफी दिनों से इसी परेशानी को हल करने में लगा हु पर मुझे कोई भी परिणाम नहीं मिला और इस दौरान मेरी अपनी पढ़ाई भी खराब हो रही है। प्रधानमंत्री जी आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी तरह परेशान हो रहे हजारों छात्र जो ऐसे ही सिस्टम का शिकार हो रहे है उनका निवारण करें।
धन्यवाद।
Like
(7)
Dislike
(3)
Reply
Report Spam