Manikgarg
3 years 4 months ago
नमस्कार माननीय प्रधानमंत्री जी,
'मन की बात' के लिए हमारे पंजाब और सिक्ख धर्म से संबंधित एक विषय मैं आपके ध्यान में लेके आना चाहता हूं कि इस समय अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस 26 जून को चीनी व्यक्ति लेन जैक्सो की चीन में नशे के विरुद्ध लड़ाई के सम्मान में मनाया जाता है और हमारे भारतीय भी देखादेखी में इस दिन यह दिवस मनाते हैं। जबकि हमारे देश में 1753 ई में नशे के विरोध में आज तक की सबसे बड़ी शहीदी हुई थी। गुरु जी की शिक्षाओं पर चलने वाले सच्चे सिक्ख 'भाई जय सिंह खलकट जी ' की जिन्होंने मरना मंजूर समझा बजाए नशे को छूने से। उनके शहीदी स्थल पंजाब के गाँव बारन में गुरुद्वारा भी बना हुआ है।नशा विरोधी दिवस का इतिहास अब तक लोगों को नहीं पता है। अगर यह इतिहास लोगों को पता चलता है तो हर कोई नशा विरोधी दिवस इनके सम्मान में मनाएगा।इनके शहीदी दिवस के सम्मान में हर साल समारोह मनाया जाता है।इस साल यह 27 फरवरी से 1 मार्च तक इनके गुरद्वारे में मनाया जाएगा। मेरा आपसे आग्रह है कि इस बार 'मन की बात' में आप इस विषय पर लोगों तक यह संदेश पहुंचाएगा तो यह पंजाबियों के लिए बहुत गर्व की बात होगी।
mygov_167706817693728771.pdf
Like
(8)
Dislike
(2)
Reply
Report Spam