Love Pandey
4 years 1 week ago
माननीय प्रधानमंत्री जी
आपसे विनम्र निवेदन है कि सरकारी विद्यालयों मे गिरते शिक्षा के स्तर पर दो शब्द कहे देश का कोई भी राज्य हो वहा की सरकारी विद्यालयों की सच्चाई किसी से छिपी नहीं है सरकार सरकारी विद्यालयों पर बहुत पैसा खर्च करती हैं परंतु उन सुविधाओं का क्या लाभ जब वहा पर शिक्षा ही नहीं मिलती सरकारी अध्यापक पहले तो आते नहीं आते है तो कक्षा में प्रवेश नहीं करते और करते हैं तो पढ़ाते कभी नहीं
शिक्षा आज महंगी इसीलिए हो रही हैं कि सरकारी विद्यालयों में कोई जाना नही चाहता सिर्फ़ और सिर्फ़ वहा शिक्षा ना मिलना एक मात्र कारण है विनम्र निवेदन है इस पर दो शब्द अवश्य कहे
आभार
कालीन नगरी भदोही
उत्तर प्रदेश
Like
(8)
Dislike
(1)
Reply
Report Spam