ROHITKUMARKAUSHAL
3 years 8 months ago
आदरणीय देश के यशस्वी एवं भारत निर्माण निर्माता माननीय प्रधानमंत्री जी आपको सादर प्रणाम हम सभी की आयु भी आपको लगे और आप ऐसे ही निरंतर देश को ऊंचाइयों पर ले जाएं l
महोदय सादर अवगत कराना है कि हम सभी प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद चिकित्सालय तथा उसके अधीनस्थ राजकीय चिकित्सालय में आयुष्मान मित्र के पद पर पूरी ईमानदारी से एवं सुचारु से अपना कार्य कर रहे हैं परंतु महोदय हम सब की नियुक्ति में हुई विसंगति तथा मानदेय विसंगति में उत्पन्न समस्याओं के कारण हम सभी का मानदेय समय पर नहीं मिल पा रहा है तथा साथ-साथ हम में से कई साथियों का मानदेय अभी तो कई वर्षों से नहीं मिला है कुछ जनपद में हम सभी के पद पर की नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से की गई है एवं कुछ जनपदों में विभागीय चयन कमेटी द्वारा संविदा आधारित की गई है जिस कारण समान मानदेय भी मिलने में विसंगत उत्पन्न हो रही है महोदय इसी क्रम में अवगत कराना है कि हम सभी का मानदेय मिलने का जो नियम है वाह हम सभी के भविष्य को अंधेरे में लेकर गर्त की ओर जा रहा है हम सभी के मानदेय हेतु प्रथक बजट करने की कृपा करेंताकि हम सपरिवार चला सके
Like
(9)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam