Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

किस प्रकार दादरा एवं नगर हवेली संघ राज्य क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन एवं यातायात सुरक्षा के विकास को नियंत्रित किया जाये?

How to Control Growth of Heavy Vehicular Traffic & Traffic Safety in UT of Dadra & Nagar Haveli?
आरंभ करने की तिथि :
Mar 31, 2015
अंतिम तिथि :
Mar 31, 2016
18:00 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

दादरा एवं नगर हवेली देश के अन्य हिस्सों के साथ सड़क और रेल के माध्यम से ...

दादरा एवं नगर हवेली देश के अन्य हिस्सों के साथ सड़क और रेल के माध्यम से अच्छी तरह से जुडा हुआ है| राष्ट्रीय राजमार्ग-8 इस क्षेत्र के लिए प्रमुख सड़क यातायात प्रदान करता है| संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और औद्योगिकीकरण के साथ, जनसंख्या और वाहनों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से वृद्धि हुई है | इस कारण शहरी क्षेत्र में यातायात भीड़ होती है| संघ प्रदेश प्रशासन ने इस संघ प्रदेश में भारी वाहनों के यातायात स्थिति को सुधारने के लिए लगातार कदम उठाए हैं और मौजुदा समस्याओं और कठिनाइयों के मद्देनजर यह महसूस किया जाता है कि बढ़ती भीड़भाड़ समस्या को हल करने के लिए सुनियोजित तरीके से सड़क क्षेत्र में आधारिक संरचना के सुधार की सख्त जरुरत है|

रिपोर्ट विनियामक और आर्थिक संदर्भ के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जहां प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहन यातायात को संचालित करता है| संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के शहरी क्षेत्र के भीतर भारी वाहन सुरक्षा के मुद्दों का प्रबंधन करने के लिए भविष्य के वाहन यातायात और उपाय को पूर्वानुमान निराकरण के अनुसार किया जाना है| टास्क फ़ोर्स ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में सड़क पर यातायात करने वालों के लिए सड़क सुरक्षा में सुधार करने के बारे में संभावित जोखिम और अवसरों की पहचान का आकलन करने के लिए एकत्र की गई जानकारी को प्रयुक्त किया है|

पैदल यात्री, साइकिल चालक या सार्वजनिक या निजी परिवहन के उपयोगकर्ता के रूप में यातायात नेटवर्क का उपयोग करते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर या तो गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, या उनकी मौत हो जाती है| इसलिए यातायात सुरक्षा महत्वपूर्ण है| क्योंकि भारी भीड़ के कारण व्यक्ति घायल हो जाता है या दुर्घटना के कारण उसकी मौत हो जाती है| संघ प्रदेश के यातायात विभाग के अनुसार वर्ष में संघ प्रदेश स्तर पर सड़क दुर्घटना के कारण अनुमानित 50-60 मौतें होती हैं| जानहानियाँ और घायलों की संख्या को कम करने के लिए उपाय किये जा सकते हैं|

अधिकांश औद्योगिकृत राज्यों और संघ प्रदेशों के पास सुरक्षा संबंधी वाहन उपकरणों, सिस्टम, डिजाइन और निर्माण के लिए व्यापक आवश्यकताएं एवं विनिर्देश हैं| इसके अंतर्गत यात्रियों को रोकने के लिए एयरबैग में सीट बेल्ट, दुर्घटना रोकने के लिए लाईट एवं रिफ्लेक्टर ड्राइवर के लिए इलेक्ट्रोनिक स्थिरता नियंत्रण सिस्टम, दुर्घटना से बचने के लिए अग्नि सुरक्षायन्त्र, मानक इंधन सिस्टम एवं मर्यादित सुरक्षा ग्लास संसूचक के इस्तेमाल शामिल हैं|

आप अपनी टिप्पणियां 31 मार्च 2016 को शाम 6:00 बजे तक भेज सकते हैं।

फिर से कायम कर देना
361 सबमिशन दिखा रहा है
Kishore Kumar
Kishore Kumar 11 साल 3 महीने पहले
1.Minimze No. of U-turns 2.Plan for Free left options wherever possible 3.Dividers to minimize head on collisions and to regulate traffic 4. Encourage Public transport and Share autos 5.Enforcement of traffic discipline 6. Traffic education in schools 7. Stricter/tougher tests for issuing License 8. Make Air Bags, ABS mandatory for all cars. 9.Seat Belts in cars and Helmets in Bike to be strictly enforced. 10.Encourage cycle riders also to wear helmet meant for cycle riding
Rajkaran Singh Bhatti
Rajkaran Singh Bhatti 11 साल 3 महीने पहले
Control of Traffic - Dadra & Nagar Haveli :- 1. Public transport - deployment of more buses 2. Pooling of vehicles for dropping the kids to schools 3. Educating the public about peak hours and avoiding driving during that duration 4. Building ring roads and more flyovers 5. Informing citizens to restrict owning multiple vehicles
Sharad Bahtt
Sharad Bahtt 11 साल 3 महीने पहले
I also have great idea that government should help as well as appreciate people who share their car ride, for example, I am working at X destination and I daily travelling by my own car, some of people are living at my area are also travelling to same destination at same time, so we should go together its can help to reduce traffic, pollution, fuel consumption also it will help to get secured.
Vishal Joshi_3
Vishal Joshi_3 11 साल 3 महीने पहले
जैसे किसी व्यक्ति के पास हैलमेट नहीं है तो ट्रैफिक पुलिस उसका चालान करती है उसके बजाय ट्रैफिक पुलिस वाले उस व्यक्ति को उसी समय हैलमेट दे और हैलमेट के पैसे ले। उससे उसके पास हैलमेट भी हो जायेगा अगर उसे दूसरी बार फिर बिना हैलमेट पकड़ा गया तब फिर से उसे हैलमेट दे इससे वह व्यक्ति हैलमेट लगाने के लिये मजबूर हो जाएगा और भ्रष्टाचार कम होगा।