Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

ग्रामीण भारत में एमएसएमई और कुटीर उद्योग को पंचायत के माध्यम से सहायता

ग्रामीण भारत में एमएसएमई और कुटीर उद्योग को  पंचायत के माध्यम से सहायता
आरंभ करने की तिथि :
Apr 24, 2022
अंतिम तिथि :
Apr 30, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

24 अप्रैल को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले पंचायती राज दिवस के अवसर पर सतत ...

24 अप्रैल को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले पंचायती राज दिवस के अवसर पर सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के विभिन्न आर्थिक पहलुओं को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शामिल किया जाता है। आज़ादी का अमृत महोत्सव, पंचायती राज मंत्रालय और MyGov सभी देशवासियों से उनके अमूल्य विचार एवं सुझाव आमंत्रित करता हैं जो कि पंचायती राज प्रणाली के माध्यम से ग्रामीण भारत में एमएसएमई और कुटीर उद्योग को सहायता प्रदान कर सकता हैं।

एक सुव्यवस्थित शासन, विशेष रूप से स्थानीय स्तर पर पूरे देश के लिए लाभकारी साबित होता है। भारत 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के माध्यम से समावेशी और जन-केंद्रित सतत विकास हासिल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा का एक आवश्यक भागीदार भी है। इस प्रकार, भारतीय नागरिकों के सहयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन की दिशा में भारत सरकार और स्थानीय निकायों के प्रयासों से पंचायती राज दिवस का उत्सव सही मायनों में मनाया जा सकेगा।

हम आपके विचारों और सुझावों का महत्व समझते हैं जो कि भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में देश की पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं।

सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2022 है

फिर से कायम कर देना
317 सबमिशन दिखा रहा है
Hansa patidar
Hansa patidar 4 साल 4 महीने पहले
माननीय मोदी जी सादर प्रणाम, भारत को ऊपर उठाने के लिए सबसे पहले पंचायत से शुरू करना होगा, हर गांव की व्यवस्था सुधरेगी तभी देश सुधरेगा। हर पंचायत में कड़े नियम बनाए और सारा कार्य डिजिटल हो तभी राशि का सद उपयोग होगा वरना सब भ्रष्टाचारी करते हैं, और सरपंच के लिए उम्र और एजुकेशन होना जरूरी है।
Kuldeep Shukla
Kuldeep Shukla 4 साल 4 महीने पहले
कौशल विकास मिशन को ईमानदारी से बढ़ावा देना होगा। स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन दिया जाय। उनके सामान की मार्केटिंग विश्व स्तर की हो।
Pujasingh
Pujasingh 4 साल 4 महीने पहले
#Musiam ---------------- Sir worker logo ki majduri pvt. Factories me majuri 8hours ka 500rs minimum Kiya jay please.kuch Aisa kariye ki sir PMO ke tarah se lagu ho or sare country me sab factories ko ye majduri Dena pade .or OT per hours ka minimum 50 rs ho lagu ho.or sir Aisa online system ho taki salary Jo bataya jata hai use Puri diya jay cutt na kr liya jay. Dukh ki bat hai ki jitna salary bataya jata hai utna kvi milta nhi hai usme cutt kar liya jata hai.
Jyoti Raghav
Jyoti Raghav 4 साल 4 महीने पहले
Honorable Prime Minister, my name is Jyoti and I am a resident of Delhi, you are a big contribution to the wonderful freedom festival that we are celebrating today, we are proud that we are residents of India.Where we get to see something different every time of every year.We have actively participated in Digital India of the year and Amrit Mahotsav of Independence this year.I have also always participated on other activities on the quiz being held on my gov and all these activities have proved to be very cool and entertaining Let us develop our knowledge in sports. Thank you sir And now my view on Panchayati Raj is that Panchayati Raj system has proved to be very useful for small villages of our country.By this socio-economic development is big in the village which has proved to be very useful for our country.No village of today is less than a city There is also a lot of emphasis on village education by the Panchayati Raj system which strengthens the foundation of our country.
Rakesh Kumar parmar
Rakesh Kumar parmar 4 साल 4 महीने पहले
ऑनलाइन भुगतान पर जोर दिया जा रहा है जो समय के अनुसार उचित है लेकिन इसके लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यक है।