Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

चरण 3 के अन्तर्गत सतना स्मार्ट सिटी प्रस्ताव में सुधार के लिए सुझाव

Suggestions for Improving Satna Smart City Proposal - Round-3
आरंभ करने की तिथि :
Feb 08, 2017
अंतिम तिथि :
Mar 03, 2017
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सतना भारत के दिल मध्य प्रदेश में स्थित बड़े औद्योगिक शहरों में से एक ...

सतना भारत के दिल मध्य प्रदेश में स्थित बड़े औद्योगिक शहरों में से एक है। सीमेंट शहर के नाम से भी प्रसिद्ध सतना भारत के कुल सीमेंट उत्पादन में 8 से 9 प्रतिशत का योगदान करता है। सतना ज़िले में कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन केंद्र जैसे 'चित्रकूट' और 'मैहर' हैं।

यह शहर विंध्य क्षेत्र का द्वार है और राष्ट्रीय राजमार्ग 75 तथा हावड़ा - इलाहाबाद - मुम्बई रेल कॉरिडोर पर स्थित है।

स्मार्ट सिटी चरण-2 में सुधरा हुआ प्रस्ताव भेजने के बावजूद सतना स्मार्ट सिटी चुनौती के चरण 1 और 2 में असफल रहा। अब स्मार्ट सिटी चुनौती के चरण 3 में सफल होने के लिए सतना को अपने स्मार्ट सिटी प्रस्ताव को उन्नत करने की आवश्यकता है।

सतना नगर निगम अपने स्मार्ट सिटी प्रस्ताव को चरण 3 के लिए उन्नत कर रहा है। चरण-2 प्रस्ताव में क्षेत्र आधारित विकास के रूप में एक ग्रीनफील्ड टाउनशिप का विकास और पूरे शहर के लिए सुरक्षित वातावरण और स्मार्ट ज्ञान जैसे समाधान शामिल थे।

हमारे स्मार्ट सिटी प्रस्ताव का ढांचा बदलने के लिए नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है। सतना नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रस्ताव को उन्नत करने के लिए सतना के नागरिकों सुझाव आमंत्रित करता है। चरण-2 स्मार्ट सिटी प्रस्ताव पर आपके मूल्यवान सुझाव अपलोड किये जाने का हम स्वागत करते हैं।

चरण-2 स्मार्ट सिटी प्रस्ताव

फिर से कायम कर देना
3 सबमिशन दिखा रहा है
Shivendra singh Baghel
Shivendra singh Baghel 9 साल 3 महीने पहले
पुलिस को भी शिक्षित होने की जरूरत है। उनको यातायात संचालित करना नही आता है। स्मार्ट सिटी को स्मार्ट पुलिस चाहिए उसके बाद जनता खुद स्मार्ट हो जाएगी।
JAGDISH PATHAK
JAGDISH PATHAK 9 साल 3 महीने पहले
Hon, PM has great vision and concept of smart city, Business and industries development according to the availability of material of region should be encouraged, further, infrastructure development is very important, road, transport, railway , banking , and other auxillary services should be implement,further, enviroment and pollution free or polution should be under control, while education and health care facilities and availability should be more effective for poor and needy,best wishes