Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

नागरिक अनुकूल सेवाएं

Citizen-Friendly Services
आरंभ करने की तिथि :
Jan 07, 2016
अंतिम तिथि :
Mar 08, 2016
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

शहरी आबादी का एक प्रमुख रसोई ईंधन एलपीजी है और ईंधन के अन्‍य ...

शहरी आबादी का एक प्रमुख रसोई ईंधन एलपीजी है और ईंधन के अन्‍य पारंपरिक स्रोतों जेसे लकड़ी, उपले, कोयला आदि के स्‍थान पर यह ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार अपनी पैठ बना रहा है।

देश में प्रति दिन 35 लाख सिलिंडरों की औसत रीफिल सहित लगभग 17 करोड़़ एलपीजी उपभोक्‍ता हैं। उपभोक्‍ताओं को एलपीजी कनेक्‍शन तथा समय पर सेवाएं उपलब्‍ध करवाने को प्रौद्योगिकीय नवोन्‍मेष से हमेशा गति मिली है। उपभोक्‍ताओं को समय पर सेवाएं प्रदान करना और उनकी शिकायतों पर ध्‍यान देते हुए उनका निवारण करना, ग्राहकों की संतुष्‍टि के लिए महत्‍वपूर्ण रहा है।

उपलब्‍ध वेब तथा मोबाइल फोन आधारित सेवाओं का व्‍यापक रूप से प्रयोग किया जाता है जिससे नए ग्राहक एलपीजी कनेक्‍शन प्राप्‍त कर सकते हैं और मौजूदा ग्राहक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। मंत्रालय इसे ग्राहकों के और अधिक अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल इंडिया पहल को आगे बढ़ाने के लिए सभी उपाय कर रहा है।

वर्तमान में, भावी तथा मौजूदा एलपीजी उपभोक्‍ताओं को ग्राहकों के अनुकूल निम्‍नलिखित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं :-

•आईवीआरएस के माध्‍यम से सिलिंडर की बुकिंग – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से रीफिल बुक कर सकते हैं।
•ट्रैक रीफिल – यह वेब और ऐप दोनों पर आधारित सुविधा है जो उपभोक्‍ताओं को पिछली तीन बुकिंग और सुपुर्दगी की तारीख दर्शाती है।
•अपने वितरक को जानो – वेब आधारित यह सुविधा वितरक का नाम, पता, संपर्क फोन नंबर, बिक्री अधिकारियों के नाम और ई-मेल आईडी आदि उपलब्‍ध करवाती है।
•हमसे बात कीजिए – यह सुविधा 24 घंटे काम करने वाले कॉल सेंटरों से उपभोक्‍ताओं को जोड़ती है।
•दूसरे सिलिंडर के लिए अनुरोध - इस सेवा के तहत एक सिलिंडर कनेक्‍शन वाले उपभोक्‍ता एक अतिरिक्‍त सिलिंडर के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
•मैकेनिक सेवा – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता मैकेनिक सेवा के लिए अनुरोध दर्ज कर सकते हैं।
•कनेक्‍शन लौटाना – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता कनेक्‍शन लौटाने के लिए अनुरोध दर्ज कर सकते हैं।
•अपने वितरक का आकलन – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता पांच सेवा मानदंडों के आधार पर अपने वितरक का आकलन कर सकता है। इन मानदंडों से उपभोक्‍ता वितरक द्वारा उपलब्‍ध करवाई गई सेवाओं की गुणवत्‍ता का पता लगा सकता है।
•बैंक ब्‍यौरे – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता ‘पहल’ योजना के अंतर्गत राजसहायता का लाभ उठाने के लिए नकद अंतरण सुविधा हेतु अपने बैंक संबंधी ब्‍यौरों को अद्यतन कर सकता है।
•राजसहायता छोड़ना - यह सेवा एलपीजी राजसहायता छोड़ने का विकल्‍प उपलब्‍ध करवाती है।
•फीडबैक स्‍थिति – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता पहले प्रस्‍तुत किए गए किसी भी फीडबैक की स्‍थिति का जायज़ा ले सकता है।

इसके अलावा, मंत्रालय प्रदान की जा रही सेवाओं की ‘गुणवत्‍ता’ और संव्‍यवहारों में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्‍य से उपलब्‍ध करवाई जाने वाली सेवाओं में नए नवोन्‍मेष/सुधार करना चाहता है। अत: सभी पणधारकों से संप्रेषण संबंधी साधनों का उपयोग करते हुए सेवाओं में सुधार से संबंधित सुझाव/रचनात्‍मक जानकारी के लिए अनुरोध किया जाता है।

फिर से कायम कर देना
391 सबमिशन दिखा रहा है
Jitendra Prabhakar Patil
Jitendra Prabhakar Patil 10 साल 6 महीने पहले
महोदय, क्या ये कानुनी है। कुछ दिन पहले मेरे भाई ने गॅस कनेक्शन लिया, उसने मार्केट से 3 बर्नर कि गॅस शेगडी खरेदीऔर जब वो गॅस एजेंसी गया तो वह बोर्ड तो लगाया है कि आपको हमारे यह से हि गॅस शेगडी खरीदनी का कोई बंधन नाही है पर जब असाल मे कनेक्शन लिया तो एजेंसिने शेगडी नाही लिया तो उसके बदल मे उनके पस कुछ बरतन का सेट था बेचने के लिये तो उन्होने वो लेनेकेलीये मजबुर कर दिया। नाही तो हमारी एजेंसी से आपको कनेक्शन नाही मिलेगा, हमने काह हम कंप्लेइंट करेंगे तो उन्होने कहा। हमने थोडी ना रोका है। जाओ और करो
chandrashekar chiruvelu
chandrashekar chiruvelu 10 साल 6 महीने पहले
I support Akhil Trisal Comment: Online refill booking and payment system should be enabled. This will increase efficiency and reduce money laundering by dealers. Also, after booking there should be SLA / deadline for dealer to make delivery. Only after delivery, the delivery people should be able to get reference code / OTP the customer would have got on booking. Delivery time lines should be maintained for dealers & dealership should be canceled for dealers with consistent delayed deliveries..
Akhil Trisal
Akhil Trisal 10 साल 6 महीने पहले
Online refill booking and payment system should be enabled. This will increase efficiency and reduce money laundering by dealers. Also, after booking there should be SLA / deadline for dealer to make delivery. Only after delivery, the delivery people should be able to get reference code / OTP the customer would have got on booking. Delivery time lines should be maintained for dealers & dealership should be canceled for dealers with consistent delayed deliveries and low customer reviews should
RAJESH BAWEJA
RAJESH BAWEJA 10 साल 6 महीने पहले
HP LPG CONSUMER NUMBER 656853 ONLINE BOOKING ORDER REFERENCE 3160995000179025 Dated 23/01/2016 It is matter of shame that I booked online for Refilling on 23/01/2016 and paid payment online including service charge. Till date cylinder not delivered. Dealer simply ignored it and I turned back. WEBSITE of HP not updated....wrong phone numbers and emails making fool of public. Government should control hopeless Hindustan Petroleum officers and its dealer. RAJESH BAWEJA
Akash Agrawal
Akash Agrawal 10 साल 6 महीने पहले
गैस एजेंसी वालों ने शुरू से यह नियम बना रखा था की नंबर लगाओ और नंबर आने पर ही सिलेंडर मिलेगा। ऐसा करने से एक कार्ड में लगभग 45 दिनों के अंतराल में सिलेंडर दिया जाता था। लेकिन अभी नियम परिवर्तित और ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत भी लगभग 40-45 दिनों के अंतराल में वही पुराना नम्बर सिस्टम बताकर ऐसा किया जा रहा है। गैस एजेंसी द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है और जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। साल में मुश्किल से 9-10 सिलेंडर दिए जाते है न की 12। इस ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
PANKAJ M KASTURE
PANKAJ M KASTURE 10 साल 6 महीने पहले
In Maharashtra, new Govt under the leadership of Shri Devendra Fadnavis initiated a online portal for citizen grievances called "Grievances Redressal Portal". I hv submitted two grievances on 11/12/2015 and regularly checking the portal for the status update. But even after more than 50 days, it seems no action and not even acknowledgement of the grievance submitted. It seems, it is just an eyewash and GoM is not serious enough on Digital India dream of Hon. PM of India. Intervention Pl.