Pankaj Dodiya
4 साल 2 महीने पहले
आर्ट ऑफ लिविंग के ग्रामीण विकास कार्यों के अंतर्गत 5 एच कार्यक्रम यह सुनिश्चित करता है कि हर ग्रामीण क्षेत्र /गांव में बेघरों को घर (होम्स फॉर द होम्लेस), स्वास्थ्य सुविधा (हेल्थ केयर), स्वच्छता (हाइजीन), मानवीय मूल्यों (ह्यूमन वैल्यूज़) और विविधता में सामंजस्य (हार्मनी इन डाइवर्सिटी) उपलब्ध हो। 1997 में स्थापित 5 एच, सामाजिक परिवर्तन के लिए उत्प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में गरीबी, दु:ख व रोग उन्मूलन और शांति व सद्भाव सुनिश्चित करना है। 5 एच कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि मूल स्तर पर सभी व्यक्ति और समुदाय , सामाजिक और आर्थिक दोनों ही रूप से आत्मनिर्भर हों I फलस्वरूप इस कार्यक्रम का प्रभाव दीर्घकालिक तथा स्थायी है।
पसंद
(8)
नापसन्द
(3)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें
