Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी गौरव गाथाएं साझा करें

आरंभ करने की तिथि :
Sep 30, 2020
अंतिम तिथि :
Oct 14, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

मन की बात के 27 सितंबर के एपिसोड में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...

मन की बात के 27 सितंबर के एपिसोड में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहानी कहने की कला पर चर्चा की है। उन्होनें इस बात का भी उल्लेख किया कि हमारे देश में कहानी कहने की कला उतनी ही पुरानी है जितनी की मानव सभ्यता, जहां भी कोई इंसान होता है वहां पर कोई न कोई कहानी जरुर होती है।

हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तरफ बढ़ रहे हैं, प्रधानमंत्री ने पूरे देश के कहानी कहने वालों से आग्रह किया है कि हमारे गुलामी के काल की संघर्ष गाथाओं को सबके सामने लायें। विशेषकर 1857 से लेकर 1947 तक की गाथाएं। इस कालखंड की छोटी-बड़ी सभी गाथाएं हमारी नयी पीढ़ी को मालूम होनी चाहिए। हमारे देश के कहानीकारों को कहानी कहने की कला को फिर से जीवित करना होगा, इसके लिए हमें प्रयास करते रहना होगा। : प्रधानमंत्री मोदी

क्या आप 1857 से 1947 के बीच की किसी ऐसी प्रेरणादायी कहानी को जानते हैं जो कभी कही न गयी हो? शायद किसी ऐसे स्वतंत्रता सेनानी की कहानी जिसके बारे में लोगों को उतना न पता हो जितना पता होना चाहिए। शायद कोई छोटी सी ही घटना जिसका योगदान स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण हो? वह कहानी जो शायद आपने अपने घर के बड़े-बुजुर्गो से सुनी हो?

आप हमें वो कहानियां बताइये हम उसे समस्त भारतवासियों तक पहुचायेंगे!

अपनी कहानियां हमें वीडियो, ऑडियो, फोटो या फिर लिखकर भेज सकते हैं।

अभी भाग लें

फिर से कायम कर देना
1077 सबमिशन दिखा रहा है
Gopal Kota
Gopal Kota 6 साल 3 सप्ताह पहले
ALL DEAR CITIZENS, GREAT INDIAN FREEDOM STRUGGLE STARTED 1857 ENDED 1947 I.e., 90 years. Very difficult to get stories as old as 1947 I.e. 73 years back. Tough TASK. I CAN SAY I WAS A STUDENT OF AVN COLLEGE VIZAG AND GREAT ALLURY SEETHA RAMA RAJU STUDIED IN AVN HIGH SCHOOL. MY GRAND FATHER DURING IIND W.WAR 1942 TO ESCAPE FROM JAPAN BOMBING ON VIZAG WALKED WITH HIS DAUGHTER SUNDARI URAF AMMAJI MY MOTHE TO ELAMANCHILI 60KM AWAY TO VIZAG MY DAD USED TO GET EMOTIONAL WHEN HE SPOKE ABOUT NETAJI
Radhika vyas
Radhika vyas 6 साल 3 सप्ताह पहले
हम जितने शूर वीरों के नाम स्वतंत्रता संग्राम में लडने के लिए जानते हैं शायद उतने ही नाम अनजाने रह गए हैं वे नींव के पत्थर के समान ना दिखते हुए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज की पीढ़ी में यदि उन वीरों से आधी देश भक्ति भी हो तो भारत फिर से विश्व गुरु बन जाएगा।मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के छोटे से गांव झोकर मे मेरी दादी ऐसे ही जाबाजो की कहानियाँ सुनाती थी जिनके नाम तो कोई नहीं जानता था पर वे अंग्रेजी सरकार से लोहा लेकर अपने गरीब गाँव वालों की मदद किया करते थे। ऐसे गुमनाम आज़ादी के रखवालो को मेरा नमन
sujit lotlikar
sujit lotlikar 6 साल 3 सप्ताह पहले
mahatma gandhiji used to get energy from devotional song of great saint, Gandhiji used to sing original saint song, when and who manipulated words and inserted words, Is gandhiji aware of the truth in his lifetime, whether his favorite song manipulated by Nehru after independence