Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन - ग्रैंड फिनाले लाइव

चिरप्रतीक्षित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 ग्रैंड फिनाले आज सुबह 8 बजे शुरू हो रहा है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 भारत की चुनौतीपूर्ण समस्याओं के लिए सोचपूर्ण समाधान और जीवन एवं प्रशासन की गुणवत्ता में सुधार का एक अवसर प्रदान करता है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के बारे में छात्रों को संवेदनशील बनाने के लिए एआईसीटीई ने भी पूरे भारत में 26 जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया।

यह पहली बार होगा कि देश के कल्याण के लिए उत्पाद विकसित करने के लिए 10,000 से अधिक प्रोग्रामर 36 घंटे तक लगातार काम करेंगे। इसके अलावा, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 दुनिया का सबसे बड़ा खुला नवाचार मॉडल बनने वाला है, जिसे अन्य देश दर्शा सकते है। आइये इसे एक बड़ी सफलता दिलवाएं !

इस बात के लिए टिप्पणियाँ बंद हो गईं।