"इंडिया फार्मा 2018 के ब्रोशर कवर के लिए ब्रोशर डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग और इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) मिलकर ‘ इंडिया फार्मा 2018’ का आयोजन 15 से 17 फरवरी तक कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू में करने वाली है। कार्यक्रम स्थल है बैंगलुरू इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर, बैंगलुरू, कर्नाटक|
विजेता को पुरस्कार- इस प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार के तौर पर 20 हजार रूपए दिए जायेंगे।
प्रतियोगिता में आप अपनी प्रवृष्ठि 31 जुलाई, 2017 तक भेज सकते हैं
अगर आपको इस प्रतियोगिता से संबंधित और जानकारी चाहिए तो आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं – प्रतियोगता के नियम एवं शर्ते