Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

'नशीली दवाओं का दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ लड़ाई' पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Jun 13, 2020
अंतिम तिथि :
Jun 21, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

नशीली दवाओं का दुरुपयोग और तस्करी एक वैश्विक समस्या है। 26 जून को ...

नशीली दवाओं का दुरुपयोग और तस्करी एक वैश्विक समस्या है। 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। नशीली दवाओं की लत के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह संयुक्त राष्ट्र की एक पहल है। ड्रग नियंत्रण सम्मेलनों के माध्यम से यूएन का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समाज को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मुक्त बनाने के लिए कार्रवाई और आपसी सहयोग को सुदृढ़ करना है।

जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोग नशे की लत से जूझ रहे हैं। नशीली दवाओं के दुरुपयोग से नशा के आदी व्यक्ति की न केवल शारीरिक और मानसिक स्थिति प्रभावित होती है बल्कि संपत्ति व मानव संसाधन का नुकसान होने से इसका समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

जागरूकता के जरिये भारत में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु भारत सरकार के गृह मंत्रालय का नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो 'नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई' पर एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

प्रतिभागी MyGov पोर्टल पर प्रतियोगिता के टिप्पणी सेक्शन में अपना स्लोगन भेज सकते हैं।

प्रतिभागी फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपना स्लोगन भी पोस्ट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें #SayNoToDrugs इस्तेमाल कर @MyGovIndia को टैग करना होगा।

पुरस्कार:
• प्रथम पुरस्कार - INR 15000 / -
• दूसरा पुरस्कार - INR 10000 / -
• तीसरा पुरस्कार - INR 5000 / -
• 10 सांत्वना पुरस्कार- INR 2000 / - प्रत्येक

भेजने की आखिरी तारीख 21 जून 2020 है।

नियमों और शर्तों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
4842
कुल
0
स्वीकृत
4842
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना