Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

सागरमाला स्टार्ट अप चैलेंज - देश के बंदरगाह और समुद्री क्षेत्र में बदलाव हेतु स्टार्टअप आमंत्रित

आरंभ करने की तिथि :
Feb 25, 2020
अंतिम तिथि :
Mar 30, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सागरमाला के बारे में: ...

सागरमाला के बारे में:

सागरमाला समुद्री क्षेत्र के लिए एक नवाचार और उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने हेतु "सागरमाला स्टार्टअप एंड इनोवेशन इनिशिएटिव (S2I2)" नामक पहल शुरू करने जा रही है। यह नौवहन मंत्रालय के संस्थानों, अकादमिक संस्थानों, निजी क्षेत्र और विभिन्न मंत्रालय की योजनाओं (स्टार्टअप इंडिया आदि) के सहयोग से एक ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र का विकास करना है जो नए विचारों / दृष्टिकोणों, ऊर्जा और युवाओं की मदद से बंदरगाह और समुद्री क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान ढूंढ़ना है । देश को मैरीटाइम इनोवेशन हब बनाने के लिए सागरमाला स्टार्टअप और इनोवेशन इनिशिएटिव (S2I2) वित्तीय, संस्थागत, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेंटरशिप के साथ-साथ नए बाज़ार तक पहुँच प्रदान करेगा।

अपने देश के बंदरगाह और समुद्री क्षेत्र में बदलाव हेतु इस पहल का हिस्सा बनने के लिए आप स्वागत करते हैं!

पात्रता मानदंड

1)इसके लिए कोई भी स्टार्टअप आवेदन दे सकता है। डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त को प्राथमिकता दी गई है। लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।

2)आवेदन स्टार्टअप इंडिया पोर्टल के माध्यम से ही की जानी चाहिए। सागरमाला द्वारा ईमेल के जरिए कोई भी प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। आईआईआईटी मद्रास में नेशनल टेक्नॉलॉजी सेंटर फॉर पोर्ट्स वाटरवेज एंड कोस्टस (NTCPWC) तथा आईआईआईटी खड़गपुर में अंतर्देशीय और तटीय समुद्री प्रौद्योगिकी केंद्र (CICMT) पर सीधी प्रविष्टि जमा की जा सकती है। 29 फरवरी, 2020 को NTCPWC में और 7 मार्च, 2020 को CICMT में प्रजेंटेशन के जरिए सीधे प्रविष्टि जमा की जा सकती है।

3) प्रतिभागी स्टार्ट अप को PoC (संकल्पना के सबूत) आईआईटी खड़गपुर के CICMT / आईआईटी मद्रास के NTCPWC पर प्रदर्शित करने की आवश्यकता होगी।

4) सभी ऑफ़लाइन / ऑनलाइन प्रविष्टि की जांच के बाद पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के विषय

·डेटा एनालिटिक्स
·आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
·मशीन लर्निंग
·बिग डेटा
·इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स
·कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स / मैकेनिकल इंजीनियरिंग

पुरस्कार और प्रोत्साहन:

1. वित्तीय प्रोत्साहन: दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार
2. गैर वित्तीय प्रोत्साहन:
ए) पायलट अवसर
बी) आईआईटी मद्रास के NTCPWC और आईआईटी खड़गपुर में CICMT या विजाग व मुंबई में समुद्री क्षेत्र व जहाज निर्माण में उत्कृष्टता का केंद्र और जहाजरानी मंत्रालय के सागरमाला से जुड़े अन्य संबंधित क्षेत्र में इनक्यूबेशन का अवसर प्रदान किया जाएगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2020 है।

प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ