Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

MeitY-NASSCOM स्टार्टअप महिला एंटरप्रेन्योर पुरस्कार 2020-21

आरंभ करने की तिथि :
Feb 05, 2021
अंतिम तिथि :
Feb 19, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

हम जैसे-जैसे अगले तकनीकी वर्ष की तरफ बढ़ रहे हैं, हमें बेहतर इनोवेशन ...

हम जैसे-जैसे अगले तकनीकी वर्ष की तरफ बढ़ रहे हैं, हमें बेहतर इनोवेशन और आर्थिक लाभ में महिला उद्यमियों के योगदान को स्वीकार करना होगा। भारत की उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी का कुल हिस्सा 14% है, और हम तेजी से प्रौद्योगिकी उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर ध्यान दे रहे हैं। MeitY – NASSCOM स्टार्टअप वुमन एंटरप्रेन्योर अवार्ड्स 2020-21 में सॉफ्टवेयर उत्पादों के लिए यूएन विमेन के साझेदारी में भारतीय महिला उद्यमियों की तकनीकी प्रगति को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए एक बार फिर से आपके सामने है। आपके पास इनोवेटिव टेक स्टार्टअप्स के क्षेत्र में बाधाओं को खत्म करने की दिशा में अपने काम के योगदान के लिए मान्यता प्राप्त करने का मौका है।

पुरस्कार श्रेणियाँ:
•वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मार्केटर - संस्थापक जिन्होंने एक अद्वितीय व्यापार आउटरीच मॉडल विकसित किया है और इनोवेटिव विचारों का उपयोग करके उल्लेखनीय प्रगति की है।
•आइकॉनिक विमेन पर्सनालिटी ऑफ द ईयर - नए बाजार के निर्माता जो पहले मौजूद नहीं था।
•उभरता हुआ स्टार्टअप - व्यवसाय और संगठन जो विकास के प्रारंभिक चरण में हैं, ऐसे व्यवसाय जो एंट्री के लिए समापन तिथि तक 3 साल या उससे कम समय तक अस्तित्व में रहे हैं।
•स्टार्टअप ऑफ द ईयर- इमर्जिंग टेक - बेस्ट टेक स्टार्टअप (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / आईओटी / वर्चुअल रियलिटी / ब्लॉकचेन आदि)।
•स्टार्टअप ऑफ द ईयर - क्षेत्रीय - विशिष्ट क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप (एग्रीटेक / हेल्थकेयर / एडुटेक / ग्रामीण प्रशासन / क्लिन एनर्जी / जल / पर्यावरण)
•स्टार्टअप ऑफ द ईयर - सतत विकास लक्ष्यों को पाने के लिए सामाजिक प्रभाव डालने वाला स्टार्टअप –वे स्टार्टअप जो सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में पहल करते हुए और स्त्री-पुरुष समानता को बढ़ावा देने के साथ समाज के सबसे वंचित या अल्प विकसित वर्ग के आर्थिक विकास लिए विशेष कार्य कर रहे हों।

नोट: प्रत्येक आवेदक एक या कई श्रेणियों में अधिकतम 3 के लिए आवेदन कर सकता है।

विजेता पुरस्कार:
•प्रति कैटेगरी के लिए 2 लाख रुपये नकद इनाम
•इंडस्ट्री में स्टार्टअप को पहचान और उसके प्रति जागरुकता को बढ़ावा
•इकोसिस्टम में एंटरप्राइस कनेक्ट और अन्य स्रोतों के माध्यम से बाजार तक पहुंच

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2021

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ