Deepameshram
1 year 8 months ago
नमस्ते सर जी,
जैसे कि हम सभी जानते हैं कि डाइवोर्स के केस दिन ब दिन बढ़ते जा रहे है कारण कुछ भी हो सकता है महिलाओं में खुद के प्रति आत्मसम्मान, महिलाओं में जागरूकता, महिलाओं में ना कहने और ना बोलने की स्वतंत्रता, आपने हक़ जानना, या और भी कई कारण हो सकते हैं इसमें हम कह सकते हैं कि हमेशा पुरुष या हमेशा स्त्री सही हो ये कोई ज़रूरी नहीं, पर ज्यादातर देखा जा रहा है कि महिलाएं अपने हक़ जानने लगी हैं, और इसी तरह की पीड़ा से पीड़ित महिलाओं में एक मैं भी हु , तो अगर किसी महिला को 40 या 45 की उम्र के पड़ाव में पति तलाक़ दे और निर्वासित छोड़ दे जबकि उस महिला ने अपनी पूरी ज़िंदगी उस पति की , घर की, सास ससुर की, बच्चों की ,पति के परिवार की देखरेख मे लगाई हो खुद में कोई skill devlope नहीं की 20 - 25 सालों तक , उसके बाद उस महिला के लिए जीवन जीने का क्या रास्ता है, या फिर जीवन के इस मोड पर आकर वो अपनी जीविका चलानेके लिए क्या करे ,सरकार की ऐसी कौन सी योजना है जिसके ज़रिए वो अपना जीवन यापन कर सकती हैं। मैं मोदी जी के सभी कार्यों से बहुत प्रभावित हु उन्होंने हर दिशा की ओर कार्य कीया। दीपा मेश्राम
Like
(4)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam