mukul
7 months 3 days ago
मैं यह पत्र भारत के युवाओं, इंटरनेट उपयोगकर्ताओं और समाज की मानसिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिख रहा हूँ। आज सोशल मीडिया पर बढ़ते अपमानजनक शब्दों, मानसिक उत्पीड़न, ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियों की वजह से कई लोग मानसिक तनाव, अवसाद और यहां तक कि आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठा रहे हैं।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मैंने एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए बैंक के सिबिल स्कोर की तरह सोशल स्कोर प्रणाली लागू करने का सुझाव रखा गया है।
मैंने इस प्रस्ताव का पूरा विवरण एक PDF दस्तावेज़ के रूप में तैयार किया है, जिसे इस पत्र के साथ संलग्न (Attach) किया जा रहा है।
मेरा विनम्र निवेदन है कि इस प्रस्ताव को पढ़कर इस पर विचार किया जाए, ताकि भारत में डिजिटल संवाद सुरक्षित, मर्यादित और सम्मानजनक बन सके।
धन्यवाद 🙏
मुकुल
mygov_1766408204166604019.pdf
Like
(4)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam