Kasbaa
3 years 4 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री, प्रणाम एवं अभिवादन।
हम टीम कस्बा से हैं। महिला उद्यमियों द्वारा खड़ा किया गया ये स्टार्टअप ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल है। कस्बा एक इ-कॉमर्स प्लेटफार्म /ऑनलाइन हाट है जिसके द्वारा हम ग्रामीण महिलाओं के स्वदेशी और पारम्परिक उत्पादों को शहरी उपभोक्ता तक लेकर आते हैं। कस्बा द्वारा हम ग्रामीण महिलाओं को आजीविका प्रदान कर, उन्हें आत्मनिर्भर बना रहे हैं ताकि वो अपने परिवार की आय में योगदान कर पाएं और एक सशक्त जीवन जी सकें। ग्रामीण महिलाओं को इ-कॉमर्स प्लेटफार्म प्रदान करके हम डिजिटल टेक्नोलॉजी को ग्रामीण भारत तक पहुंचाने का भी प्रयास कर रहे हैं।
कस्बा का मिशन है कि हम आने वाले समय में १ लाख ग्रामीण महिला उद्यमियों के परिवारों को आय के सृजन का अवसर देकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएं।
कृपया हमारा मार्गदर्शन करें कि हम स्वयं सहायता समूहों तक कैसे पहुँच सकते हैं, या हमें अपने गाँवों की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए सही विभाग से जोड़ने का कष्ट करें।
सदैव आपसे प्रेरित, टीम कस्बा
Our website: www.kasbaa.in
Like
(11)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam