Mamta Singh Devaa
3 years 5 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी , नमस्कार ,
मैं बनारस से ममता सिंह देवा भारत से पाॅटरी एण्ड सिरामिक से मास्टर्स ( 1993 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ) करने वाली पहली महिला हूॅं । HRD Ministry से स्कालरशिप ( 1994/96 बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ) और Ministry of culture से Senior Fellowship ( 2015/16 Research of Led free glasses ) से सम्मानित हो चुकी हूॅं । अट्ठारह साल काम छूटने के बाद जब 2013 में फिर से काम शुरू किया तो कोई भी कुम्हार एक महिला के साथ काम करने को तैयार नही हुआ इसके बावजूद मैंने अकेले अपने दम पर काम किया और लगातार दो साल ( 2015/17 ) में AIFACS नई दिल्ली के द्वारा प्रायोजित प्रदर्शनी में पद्मभूषण श्री राम सुतार जी के कर कमलों से Potter of the year का Award प्रदान किया गया । बनारस में मेरा सिरामिक स्टूडियो है और मैंने आपके लिए गहरे अर्थों के साथ नेमप्लेट बनाई है जिसे मैं अपने हाथों से बनारस में आपको प्रदान करना चहती हूॅं । इस विषय की जानकारी बनारस के लोगों को बहुत कम है कृपया आप इस विषय का ज़िक्र अपने मन की बात में करें जिससे इस विषय के प्रति लोग जागरूक हों । धन्यवाद ।
Like
(8)
Dislike
(2)
Reply
Report Spam