Anubhava Awasthi IT BJP Pilibhit
3 years 5 months ago
आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री जी मैं अनुभव अवस्थी जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी संगठन में जिला सह संयोजक आईटी के पद पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा हूं। मैं आपके माध्यम से अपने विचार व्यक्त करना चाहता हूं। आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री जी हमारा जिला जो कि उत्तराखंड एवं नेपाल सीमा को स्पर्श करता है तथा भगवान श्रीकृष्ण के होंठों पर सजने वाली बांसुरी के निर्माण का काम करता है। हमारा जिला बांसुरी नगरी के नाम से भी जाना जाता है। तथा मां गोमती नदी के उद्गम स्थल से भी विख्यात है। तथा सबसे खूबसूरत बात है कि यह टाइगर रिजर्व घोषित है। यहां पर एक जिला एक उत्पाद को सफल बनाने हेतु बांसुरी के निर्माण एवं व्यापार को आपके प्रयास से बल मिल सकता है। जो बांसुरी आज अपनी मधुर तान खोती जा रही है और उसके कारीगर आज अपना जीवन यापन मुश्किल से कर पा रहे हैं। इनके जीवन में खुशियां और बांसुरी की खोती आवाज को फिर से होंठों पर सजने के लिए आप एक बार इसके बारे में अपने मन की बात के जरिए आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास करें 🙏। आपसे बस इतना ही निवेदन है।
Like
(9)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam